अंडर-19 एशिया कप के पहले मैच में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। ईशान सूद (3/18) और अर्जुन राजपूत (3/8) की गेंदबाजी से नेपाल 128 रन पर ढेर हो गया। जवाब में आर्यवीर सहवाग (नाबाद 70) और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी (नाबाद 53) ने बिना विकेट खोए 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से होगा।
अंडर-19 एशिया कप: भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया
Source: Punjab Kesari