सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया है। पीठ ने कहा कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता राजनीतिक सुविधा का विषय नहीं है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता डराने-धमकाने का माध्यम नहीं बन सकती। कोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता को न्याय मित्र नियुक्त किया और अटॉर्नी जनरल से सहायता मांगी।
सीजेआई पर पोस्ट मामले में केरल कांग्रेस पदाधिकारियों को अवमानना नोटिस
Source: TV9 Bharatvarsh