दिवाली पर मिठाइयों के डिब्बों की जगह अब बादाम, काजू, पिस्ता और अखरोट के हैंपर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। नट्स एंड ड्राई फ्रूट काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष गुंजन वी जैन के अनुसार कोविड के बाद लोग सेहत के प्रति जागरूक हुए हैं और सूखे मेवों को स्वास्थ्य का उपहार मानने लगे हैं। देश में अखरोट की खपत आठ साल में 18 हजार टन से बढ़कर लगभग 90 हजार टन हो गई है।
दिवाली पर मिठाई की जगह ड्राई फ्रूट गिफ्ट का चलन बढ़ा
Source: News18 Hindi