भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने सफेद जर्सी को अलविदा कहते हुए हर संघर्ष, चोट और वापसी को जीवन का अहम हिस्सा बताया। शमी ने बीसीसीआई, सीएबी, कोचों, साथियों और करोड़ों प्रशंसकों का आभार जताया। उनका जाना भारतीय तेज गेंदबाजी के एक स्वर्णिम अध्याय का विराम है।
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया
Source: News18 Hindi