विदेशी निवेशकों की शेयर बाजार में वापसी और कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट से रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 56 पैसे मजबूत होकर 93.91 पर बंद हुआ। यह छह महीने का उच्चतम स्तर है और रुपया एशिया की सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गया। रॉयटर्स के अनुसार विदेशी निवेशकों ने इस हफ्ते लगभग 25,000 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। रिजर्व बैंक की डॉलर खरीदारी से तेजी कुछ सीमित रही।
विदेशी निवेश और सस्ते तेल से रुपया 56 पैसे उछला
Source: News18 Hindi