महाराष्ट्र के यवतमाल ज़िले में भीषण सूखे से खेती बर्बाद होने पर गांवों से बड़े पैमाने पर पलायन हो रहा है। वाकद इजारा गांव में करीब 60 फ़ीसदी घरों पर ताले लगे हैं और स्कूल खाली पड़े हैं। लोग पुणे, मुंबई, गुजरात और तेलंगाना में मज़दूरी की तलाश में जा रहे हैं। दिवाली के बाद और परिवारों के जाने की आशंका है।
सूखे से यवतमाल के गांव सूने, दिवाली से पहले पलायन
Source: BBC Hindi