मध्य प्रदेश के मैहर में 13 से 15 नवंबर तक 52वें उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह का आयोजन होगा, जिसमें देशभर के ख्यातिलब्ध संगीतज्ञ और नृत्य कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। संस्कृति विभाग की अकादमी द्वारा आयोजित तीनों दिन के कार्यक्रम शाम 7 बजे स्टेडियम ग्राउंड में शुरू होंगे और प्रवेश निश्शुल्क रहेगा। समारोह का शुभारंभ संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के मुख्य आतिथ्य में होगा।
मैहर में 13-15 नवंबर तक उस्ताद अलाउद्दीन खां समारोह
Source: Nai Dunia