वेलिंग्टन में बारिश से प्रभावित दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत ने डकवर्थ-लुईस नियम के तहत न्यूजीलैंड को 4 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड 41 ओवर में 134 रन पर ढेर हो गया, जिसमें डेरिल मिचेल ने 55 रन बनाए। गुरनूर बराड़ ने चार विकेट झटके। जवाब में भारत ने 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बनाए। इस जीत से भारत सीरीज में 2-0 से आगे है।
बारिश के बीच भारत ने न्यूजीलैंड को डीएलएस से 4 रन हराया
Source: IBC24 Hindi