उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य को इंडिया गठबंधन में शामिल करने के कांग्रेस के रुख पर सपा नाराज है, जबकि सीटों के बंटवारे पर भी दोनों दलों की दावेदारी अलग है। कांग्रेस 175 से 200 सीटों की मांग कर रही है, जबकि सपा उसे 70 से 80 सीटें देने के पक्ष में है।
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा में सीटों पर टकराव
Source: Patrika Hindi