यमन में हवाई हमलों से 25 की मौत, 30 घायल

यमन में हवाई हमलों से 25 की मौत, 30 घायल

यमन की राजधानी सना के पास अल-शरिया गांव में शनिवार को हवाई हमलों में कम से कम 25 लोगों की मौत और 30 अन्य के घायल होने की खबर है। हूती विद्रोहियों के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अल-असबाही ने हमलों का आरोप सऊदी अरब पर लगाया, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे बताए गए हैं। गृहयुद्ध में तेजी से बिगड़ती स्थिति ने मानवीय संकट की चिंता बढ़ा दी है।

Source: IBC24 Hindi

More in Top Stories

Read the live feed on ZapIndies