प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और सुख, शांति व समृद्धि की कामना की है। सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। पीएम मोदी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी वह देश की रक्षा में तैनात वीर जवानों के बीच जाकर दिवाली मनाएंगे।
पीएम मोदी ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों के साथ मनाएंगे पर्व
Source: Patrika Hindi