आडवाणी के 99वें जन्मदिन पर भाजपा मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम

आडवाणी के 99वें जन्मदिन पर भाजपा मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी रविवार को पार्टी मुख्यालय में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। आठ नवंबर 1927 को जन्मे आडवाणी रविवार को 99 वर्ष के होकर जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करेंगे। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की उपस्थिति में होने वाले इस कार्यक्रम में आडवाणी की बेटी प्रतिभा आडवाणी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सुबह 10 बजे पूजा और हवन से शुरू होकर कार्यक्रम में आडवाणी के जीवन पर आधारित वीडियो दिखाया जाएगा।

Source: Navbharat Times

More in Politics

Read the live feed on ZapIndies