अंडर-19 एशिया कप 2026 में रविवार को अल अमरात में भारत और पाकिस्तान की टीमें ग्रुप-ए के मुकाबले में भिड़ेंगी। दोनों ने अपना पहला मैच जीतकर 2-2 अंक बटोरे हैं, इसलिए विजेता सीधे ग्रुप में शीर्ष पर पहुंचेगा। यूथ वनडे में भारत 30 मुकाबलों में 17-12 से आगे है। पिछले साल के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराया था।
अंडर-19 एशिया कप: भारत-पाकिस्तान आज आमने-सामने
Source: News18 Hindi