मुंबई में 8 नवंबर 1947 को जन्मीं उषा उत्थुप को स्कूल के कोरस से इसलिए बाहर कर दिया गया था क्योंकि उनकी भारी आवाज टीचर को उपयुक्त नहीं लगी। 1969 में चेन्नई के नाइट क्लब 'नाइन जेम्स' से शुरू हुआ उनका सफर बॉलीवुड तक पहुंचा, जहां 'वन टू चा चा चा' जैसे गाने मशहूर हुए। 1983 में उनके गानों को 'अपसंस्कृति' कहकर रोकने की कोशिश भी हुई।
उषा उत्थुप: स्कूल से निकाली गई आवाज ने पाया पद्म भूषण
Source: Prabhat Khabar