सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित पूवर्ती गांव में इस बार पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर दीपावली मनाई। 'निवा दुवड़ ते' और 'दिवाली आपके आंगन' अभियान के तहत हुए आयोजन में महिलाओं, बच्चों, आत्मसमर्पित नक्सलियों और सुरक्षा बलों ने खुशियां साझा कीं। महिलाओं को साड़ी, पुरुषों को लुंगी और बच्चों को मिठाई दी गई। अधिकारियों ने इसे शांति और जनविश्वास की नई शुरुआत बताया।
सुकमा के पूवर्ती गांव में पुलिस संग मनाई दीपावली
Source: Hari Bhoomi