हरियाणा मंत्री के नाम पर फर्जी सिम, दो गिरफ्तार

हरियाणा मंत्री के नाम पर फर्जी सिम, दो गिरफ्तार

हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा के नाम पर फर्जी सिम और ट्रूकॉलर प्रोफाइल बनाकर अधिकारियों व भाजपा नेताओं को ठगने की कोशिश करने वाले दो साइबर ठगों को हिसार पुलिस ने राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने मंत्री की तस्वीर व्हाट्सएप डीपी पर लगाई थी। करनाल भाजपा अध्यक्ष को शक होने पर मामला खुला। पुलिस पूछताछ कर रही है।

Source: Dainik Tribune Hindi

Read the live feed on ZapIndies