भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार पांचवें सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी टैरिफ चिंताओं के बीच सेंसेक्स 331.62 अंक गिरकर 76,059.77 पर और निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर आ गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 916 अंक तक लुढ़का था। एचडीएफसी बैंल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल में बिकवाली रही, जबकि आईटीसी और एचसीएल टेक में तेजी रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,999 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
बाजार पांचवें दिन गिरा, सेंसेक्स 331 अंक लुढ़का
Source: Punjab Kesari
Read the live feed on ZapIndies