क्रिकेटर राजेश चौहान पर 17.50 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

क्रिकेटर राजेश चौहान पर 17.50 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

भिलाई निवासी पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान के खिलाफ मोहन नगर पुलिस ने 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। ठेकेदार दिनकर विश्वमित्र की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई हुई। आरोप है कि चौहान ने जिंदल इस्पात में ट्रांसपोर्ट ठेका दिलाने का झांसा देकर रकम ऐंठ ली, जबकि सभी दस्तावेज फर्जी थे। पुलिस जांच कर रही है।

Source: Hari Bhoomi

Read the live feed on ZapIndies