राजगढ़ थप्पड़ कांड: विधायक-जिपं अध्यक्ष में सुलह

राजगढ़ थप्पड़ कांड: विधायक-जिपं अध्यक्ष में सुलह

राजगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सौंधिया को थप्पड़ मारने की घटना के एक दिन बाद, शनिवार को विधायक मोहन शर्मा और सौंधिया पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में एक मेज पर बैठे। दोनों ने आपसी समझौता कर विवाद खत्म कर दिया। विधायक ने खेद जताया था, जबकि बुजुर्ग हमलावर ने माफी मांगी थी। दोनों नेताओं ने शांति और भाईचारे का संदेश दिया।

Source: Nai Dunia

Read the live feed on ZapIndies