लोकायुक्त-ईओडब्ल्यू को साढ़े छह साल में 50 हजार शिकायतें, मात्र 486 मामले पहुंचे कोर्ट

लोकायुक्त-ईओडब्ल्यू को साढ़े छह साल में 50 हजार शिकायतें, मात्र 486 मामले पहुंचे कोर्ट

मध्य प्रदेश के लोकायुक्त और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) को पिछले साढ़े छह वर्षों में 50,453 शिकायतें मिलीं, जिनमें से केवल 486 मामले अदालत तक पहुंच सके। विधानसभा में सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 2020-2025 के बीच लोकायुक्त को 27,192 शिकायतें मिलीं, जिनमें 477 चालान पेश हुए और 55 दोषसिद्धि हुई। वहीं ईओडब्ल्यू को 23,261 आवेदन मिले, लेकिन मात्र 9 मामलों में अभियोग पत्र दायर हो सका।

Source: Nai Dunia

Read the live feed on ZapIndies