छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में जिला मुख्यालय मोहला से लगे ग्राम चिलमटोला में कृषि भूमि पर बिना टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएंडसीपी) की अनुमति के अवैध रूप से प्लॉट काटकर बिक्री का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब एक एकड़ भूमि पर जेसीबी से सड़क बनाकर प्लॉटों की मार्किंग की गई और बिना मूलभूत सुविधाओं के लाखों रुपये में प्लॉट बेचे जा रहे हैं। एसडीएम हेमेंद्र भूआर्य ने नोटिस जारी कर जांच के निर्देश दिए हैं।
मोहला में कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग का खेल
Source: Hari Bhoomi
Read the live feed on ZapIndies