ज्योतिर्मयी नायक बनीं 'इंडियन आइडल 16' की विजेता

ज्योतिर्मयी नायक बनीं 'इंडियन आइडल 16' की विजेता

ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक ने 'इंडियन आइडल 16' का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। 10 महीने के कड़े मुकाबले में उन्होंने 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी जीती। बी.टेक (कंप्यूटर साइंस) डिग्रीधारी ज्योतिर्मयी म्यूजिक थेरेपिस्ट भी रही हैं, जिन्होंने कैंसर मरीजों के लिए संगीत चिकित्सा की। वह यह खिताब जीतने वाली ओडिशा की पहली लड़की हैं। उनके आदर्श लता मंगेशकर और श्रेया घोषाल हैं।

Source: Zee News Hindi

Read the live feed on ZapIndies