प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें एपिसोड में जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ के कोरबा में 'कैच द रेन' अभियान, मध्य प्रदेश के सीधी में करीब 1,500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का उल्लेख किया। पीएम ने देशवासियों से हर बूंद सहेजने के लिए जन आंदोलन में शामिल होने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मोहन यादव ने भी कार्यक्रम को सुना।
मन की बात में पीएम मोदी ने जल संरक्षण प्रयासों की सराहना की
Source: Patrika Hindi
Read the live feed on ZapIndies