मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 70-80 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। पूर्वी राजस्थान के 14 जिलों में येलो अलर्ट है। वहीं बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में बदल गया है, जिससे 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच बारिश तेज होने की संभावना है।
राजस्थान सहित 10 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
Source: Samachar Jagat
Read the live feed on ZapIndies