पेपर लीक बिल पर हंगामा, चर्चा टली

पेपर लीक बिल पर हंगामा, चर्चा टली

लोकसभा में सोमवार को पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लाने के लिए लोक परीक्षा (संशोधन) बिल पेश किया गया, लेकिन विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण उस पर चर्चा नहीं हो सकी। विपक्ष ने छात्रों की पिटाई के विरोध में प्रदर्शन किया और पहले इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की। स्पीकर ओम बिरला ने सहमति के लिए शाम पांच बजे तक का समय दिया, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बिल पेश कर दिया, जिसमें पेपर लीक के आरोपियों के लिए कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

Source: IBC24 Hindi

Read the live feed on ZapIndies