रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, यात्रियों को राहत

रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, यात्रियों को राहत

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार किया है। इनमें मुंबई सेंट्रल-कटिहार, मुंबई सेंट्रल-बनारस, अहमदाबाद-दरभंगा, वडोदरा-गोरखपुर, वडोदरा-मऊ, वलसाड-दानापुर, सूरत-छपरा, उधना-मधुबनी, उधना-हसनपुर और प्रतापनगर-लालकुआं स्पेशल शामिल हैं। विस्तारित फेरों की बुकिंग पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। इससे मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड के यात्रियों को सुविधा होगी।

Source: Nai Dunia

Read the live feed on ZapIndies