नीट प्रश्नपत्र लीक पर सख्त कानून, सजा बढ़ाने का प्रस्ताव

नीट प्रश्नपत्र लीक पर सख्त कानून, सजा बढ़ाने का प्रस्ताव

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश किया, जिसमें प्रश्नपत्र लीक के दोषियों के लिए सजा 5-10 साल और जुर्माना 50 लाख रुपये तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। सेवा प्रदाताओं पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना और 8 साल का प्रतिबंध लगाने के साथ ही संगठित अपराध में 10 करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही, त्वरित सुनवाई के लिए विशेष फास्ट-ट्रैक अदालतें स्थापित की जाएंगी।

Source: Lokmat Hindi

Read the live feed on ZapIndies