किसान ने सांवलिया सेठ को दान की ₹10 करोड़ की संपत्ति

किसान ने सांवलिया सेठ को दान की ₹10 करोड़ की संपत्ति

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के किसान अमरजी पाटीदार ने अपनी 10.15 बीघा जमीन और मकान चित्तौड़गढ़ के श्री सांवलिया सेठ मंदिर को दान कर दिया। बाजार मूल्य लगभग 10 करोड़ रुपये है। 2016 में लिए गए इस संकल्प को पूरा करने में उन्हें 10 साल और 100 से अधिक चक्कर लगाने पड़े। मंदिर प्रशासन और शुभचिंतकों के सहयोग से रजिस्ट्री संभव हो सकी। अब दान की गई भूमि पर गौशाला बनाने की योजना है।

Source: Hari Bhoomi

Read the live feed on ZapIndies