अखिलेश यादव ने संसद में सरकार को घेरा, पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावे पर सवाल

अखिलेश यादव ने संसद में सरकार को घेरा, पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावे पर सवाल

लोकसभा में संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने सरकार पर पेपर लीक, राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक लोग पेपर लीक से प्रभावित हुए, और पहली बार माता-पिता स्वयं आंदोलन में उतरे। यादव ने कहा, 'सरकार को अहंकार था कि वह झुकती नहीं, लेकिन नई पीढ़ी ने झुका दिया।' उन्होंने 69,000 शिक्षक भर्ती घोटाले का भी मुद्दा उठाया।

Source: Prabhat Khabar

Read the live feed on ZapIndies