गुरु पूर्णिमा पर सीएम भजनलाल ने शिक्षा को दी बड़ी सौगातें

गुरु पूर्णिमा पर सीएम भजनलाल ने शिक्षा को दी बड़ी सौगातें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भरतपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 691 करोड़ रुपये के शैक्षिक निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। 40 लाख से अधिक विद्यार्थियों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ रुपये की डीबीटी की घोषणा की, साथ ही 6 करोड़ रुपये के व्हीलचेयर और टैबलेट वितरित किए। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वैर तहसील के खेड़ली गुर्जर में बालिका सैनिक विद्यालय का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर 'मिशन पढ़ो राजस्थान' के तहत रीडिंग प्रमोशन कैंपेन और निपुण कैलेंडर का विमोचन किया गया।

Source: Samachar Jagat

Read the live feed on ZapIndies