गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी का गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजन

गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी का गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजन

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गोरखनाथ का नाथपंथी परंपरा से विशिष्ट पूजन किया। उन्होंने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ, दिग्विजयनाथ और बाबा गंभीरनाथ सहित सभी गुरुजनों को नमन किया। रोट का महाप्रसाद अर्पित करने के बाद सामूहिक आरती हुई। मुख्यमंत्री ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

Source: IBC24 Hindi

Read the live feed on ZapIndies