राजस्थान के झुंझुनूं में 20 जुलाई को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 21 वर्षीय व्यापारी तरुण नायक के परिजनों ने बुधवार को कार एजेंसी के बाहर अंजोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त ब्लैक एसयूवी को क्रेन से 20 फीट ऊंचाई पर लटकाकर '20 लाख का डब्बा' और 'मौत का सामान' जैसे नारे लिखे। परिवार का आरोप है कि दुर्घटना के दौरान सीट बेल्ट पहने होने के बावजूद एयरबैग नहीं खुला, जिससे तरुण की मौत हुई। एजेंसी प्रबंधक रवि शर्मा ने तकनीकी जांच का आश्वासन दिया है।
झुंझुनूं: एयरबैग न खुलने के विरोध में एसयूवी क्रेन पर लटकाई
Source: Patrika Hindi
Read the live feed on ZapIndies