रोहतक में गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई

रोहतक में गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई

रोहतक जिले में गुरु पूर्णिमा बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। श्री बाबा मस्तनाथ मठ, डेरा बाबा लक्ष्मणपुरी, संकट मोचन मंदिर और बाबा बालकपुरी डेरी सहित कई धार्मिक स्थलों पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महंत बालकनाथ योगी और साध्वी मानेश्वरी देवी ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। भंडारों में प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने गुरु-शिष्य परंपरा को निभाया।

Source: Dainik Tribune Hindi

Read the live feed on ZapIndies