कंगना के Gen Z बयान पर महिला आयोग की नसीहत

कंगना के Gen Z बयान पर महिला आयोग की नसीहत

हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने भाजपा सांसद कंगना रणौत के जेन-जी पर विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिलाओं की गरिमा और संवैधानिक मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। परमार ने सार्वजनिक जीवन के लोगों को भाषा में सावधानी बरतने की नसीहत दी। वह भिवानी में एक कपड़ा मिल के निरीक्षण के दौरान बोल रही थीं, जहां महिला कर्मचारियों की स्थिति की समीक्षा की गई।

Source: Dainik Tribune Hindi

Read the live feed on ZapIndies