मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुरहानपुर के 188 गांवों के 8,115 किसानों के खाते में 107.72 करोड़ रुपये की राहत राशि ट्रांसफर की। यह राशि मई-जून में बेमौसम बारिश और तेज हवा से केले की फसल के नुकसान के मुआवजे के रूप में दी गई। किसान लंबे समय से मुआवजे की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली संबोधित करते हुए यह राशि अंतरित की।
एमपी के 8 हजार किसानों को 107 करोड़ रुपये मुआवजा
Source: Nai Dunia
Read the live feed on ZapIndies