भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रदेशभर में युवाओं को जोड़ने के लिए 'ज्वॉइन BJYM' सदस्यता अभियान शुरू किया है। प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने बताया कि 23 जुलाई से 20 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में दो लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य है। पहले सात दिनों में 18,846 युवाओं ने निःशुल्क सदस्यता ली है। अभियान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संचालित हो रहा है, जिसकी शुरुआत बस्तर के दंतेवाड़ा से की गई।
भाजयुमो का 'ज्वॉइन BJYM' अभियान: दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य
Source: Hari Bhoomi
Read the live feed on ZapIndies