मप्र के 51 जिलों में बारिश का अलर्ट, ऑरेंज और येलो जारी

मप्र के 51 जिलों में बारिश का अलर्ट, ऑरेंज और येलो जारी

मध्य प्रदेश में मानसून द्रोणिका और गहरे अवदाब के प्रभाव से शुक्रवार को पश्चिमी जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी है। मौसम विभाग ने अलीराजपुर, झाबुआ, धार और रतलाम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि भोपाल समेत 47 जिलों में येलो अलर्ट है। गुरुवार को रतलाम में 62 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगले चार-पांच दिनों तक वर्षा जारी रहने की संभावना है।

Source: Nai Dunia

Read the live feed on ZapIndies