सऊदी अरब-यूएई में तीन साल में 15,439 भारतीयों की मौत

सऊदी अरब-यूएई में तीन साल में 15,439 भारतीयों की मौत

लोकसभा में पेश आंकड़ों के अनुसार, 2023-2025 के दौरान सऊदी अरब और यूएई में 15,439 भारतीय नागरिकों की मौत हुई। इनमें अधिकांश प्राकृतिक मौतें हैं, लेकिन सैकड़ों कार्यस्थल दुर्घटनाओं, आत्महत्याओं और अपराधों में भी मारे गए। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने हरियाणा के सांसदों जयप्रकाश और सतपाल ब्रह्मचारी के सवाल पर यह जानकारी दी। आंकड़े खाड़ी देशों में भारतीय श्रमिकों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल उठाते हैं।

Source: Dainik Tribune Hindi

Read the live feed on ZapIndies