राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दान संग्रह को पारदर्शी बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। 25 जुलाई से लागू नई व्यवस्था में आठ सदस्यीय निगरानी टीम तैनात की गई है। 360 डिग्री और एसएलआर कैमरों से दानपात्र खाली करने से गणना तक हर चरण की वीडियोग्राफी होगी। ट्रस्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ किसी गतिरोध से इनकार किया है।
राम मंदिर चढ़ावा अब आठ सदस्यीय टीम की निगरानी में
Source: Amar Ujala
Read the live feed on ZapIndies