केंद्रीय मंत्रिमंडल ने PM-किसान योजना को वित्त वर्ष 2030-31 तक पांच साल के लिए बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस अवधि के लिए 3,15,614 करोड़ रुपये का वित्तीय परिव्यय तय किया गया है। योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये तीन किस्तों में मिलते हैं। सरकार के मुताबिक, अब तक 23 किस्तों में 4.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक सीधे किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं।
PM-किसान योजना पांच साल और बढ़ी, 3.15 लाख करोड़ का परिव्यय मंजूर
Source: Lokmat Hindi
Read the live feed on ZapIndies