हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में जटवाड़ा पुल के पास शुक्रवार शाम गंगनहर में स्नान करते समय चंडीगढ़ के चार कांवड़ यात्री तेज बहाव में डूब गए। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शवों को बरामद कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान शिवांशु (16), नीतेश, भरत और रोहित के रूप में हुई है। प्रशासन ने कांवड़ियों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
हरिद्वार की गंगनहर में चार कांवड़ यात्रियों की डूबने से मौत
Source: Hari Bhoomi
Read the live feed on ZapIndies