तेजस्विन शंकर ने CWG 2026 डिकैथलॉन में जीता ब्रॉन्ज़

तेजस्विन शंकर ने CWG 2026 डिकैथलॉन में जीता ब्रॉन्ज़

भारत के अनुभवी एथलीट तेजस्विन शंकर ने ग्लासगो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पुरुष डिकैथलॉन में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। भारत के लिए इस प्रतियोगिता में यह पहला मेडल है। तेजस्विन ने आखिरी इवेंट 1500 मीटर रेस 4:36.19 मिनट में पूरी की और कुल 7976 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। चार साल पहले बर्मिंघम में उन्होंने हाई जंप में रजत पदक जीता था।

Source: TV9 Bharatvarsh

Read the live feed on ZapIndies