कश्मीर में आतंकी हमले में दो प्रवासी मज़दूरों की मौत

कश्मीर में आतंकी हमले में दो प्रवासी मज़दूरों की मौत

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले में शुक्रवार शाम संदिग्ध चरमपंथियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मज़दूरों दीपक रात्रे और भूपेंद्र भैना को गोली मार दी। दीपक की मौके पर मौत हो गई, जबकि भूपेंद्र ने शनिवार सुबह श्रीनगर के अस्पताल में दम तोड़ा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हमले को क्रूर बताया और आतंकियों के ख़िलाफ़ ऑपरेशन तेज़ करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह और छत्तीसगढ़ सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की है।

Source: BBC Hindi

Read the live feed on ZapIndies