कुलगाम में दो श्रमिकों की हत्या, लश्कर आतंकी लतीफ पर आरोप

कुलगाम में दो श्रमिकों की हत्या, लश्कर आतंकी लतीफ पर आरोप

कुलगाम जिले के केलम में शुक्रवार शाम छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों के अनुसार यह हमला लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी मोहम्मद लतीफ भट ने अकेले अंजाम दिया। लतीफ ने ही 22 जुलाई को अनंतनाग में हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन की हत्या की थी। सुरक्षाबलों ने आतंकी की तलाश में दक्षिण कश्मीर में व्यापक तलाशी अभियान छेड़ दिया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक बुलाई।

Source: Amar Ujala

Read the live feed on ZapIndies