पाकिस्तान के कराची में गुरुवार शाम बंद पड़ी पीपुल्स अम्न कमेटी के प्रमुख और गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच पर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोलीबारी की। सीने और पेट में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। घटना में दो अन्य लोग भी घायल हैं। पुलिस गैंग की आपसी दुश्मनी और निजी रंजिश सहित कई पहलुओं से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों में दोबारा गैंगवार शुरू होने की आशंका बढ़ गई है।
कराची में गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई जुबैर को गोली मारी
Source: Nai Dunia
Read the live feed on ZapIndies