पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी सरकार पर महिलाओं के साथ बड़ा धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्कार योजना के नाम पर महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है और खन्ना, बरनाला व संगरूर में अपने हक मांग रही महिलाओं पर पुलिस ने बेरहमी से लाठीचार्ज किया। ढिल्लों ने आरोप लगाया कि सरकार ने साढ़े चार साल का बकाया देने की बजाय सिर्फ 3 महीने के पैसे दिए और योजना के आंकड़े बदल-बदल कर पेश किए। उन्होंने कहा कि जनता चुनाव में 5 साल का हिसाब मांगेगी।
पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने आप सरकार पर महिलाओं से धोखे का आरोप लगाया
Source: Dainik Tribune Hindi
Read the live feed on ZapIndies