हजारों व्हाट्सऐप अकाउंट बिना चेतावनी अंडर रिव्यू

हजारों व्हाट्सऐप अकाउंट बिना चेतावनी अंडर रिव्यू

व्हाट्सऐप ने सोमवार रात भारत समेत कई देशों में हजारों अकाउंट्स को बिना पूर्व चेतावनी 24 घंटे के लिए 'अंडर रिव्यू' में डाल दिया, जिससे यूजर्स के सभी फीचर्स बंद हो गए। स्क्रीन पर संदेश आया कि अकाउंट गतिविधियों की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर शिकायतों के बाद व्हाट्सऐप ने कहा कि कभी-कभी गलती से सही अकाउंट पर कार्रवाई हो जाती है और ऐसे यूजर्स को जल्द बहाल किया जाएगा।

Source: Zee News Hindi

Read the live feed on ZapIndies