पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेट ली ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने कभी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट नहीं किया। आईपीएल के शुरुआती दौर में किंग्स इलेवन पंजाब की को-ऑनर प्रीति जिंटा के साथ उनकी दोस्ती को मीडिया ने अफेयर करार दे दिया था। ब्रेट ली ने इसे बेबुनियाद बताते हुए प्रीति को समझदार, सुलझी और कामयाब लेडी बताया। दोनों ने पहले भी ऐसी अफवाहों का खंडन किया था।
ब्रेट ली ने प्रीति जिंटा से अफेयर की अफवाहों को किया खारिज
Source: Zee News Hindi
Read the live feed on ZapIndies