शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच जारी बयानबाजी को 'शीत युद्ध' करार देते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि यदि यह शीत युद्ध गर्मियों में चलता तो सेहत के लिए अच्छा रहता। दिलावर ने इसे कांग्रेस की आंतरिक लड़ाई बताते हुए कहा कि भाजपा का इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने पिछली गहलोत सरकार पर शिक्षा की स्थिति खराब करने का आरोप भी लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ईमानदारी व पारदर्शिता से काम हो रहा है।
शीत युद्ध पर दिलावर का तंज: गहलोत-डोटासरा की बयानबाजी
Source: Samachar Jagat
Read the live feed on ZapIndies