विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष शशि थरूर ने कहा कि श्रीलंका और बांग्लादेश भारत की पड़ोस नीति के सबसे अहम मुद्दे हैं। समिति ने भारत-श्रीलंका संबंधों की विस्तृत समीक्षा पूरी कर ली है और अब रिपोर्ट का मसौदा तैयार कर संसद में पेश किया जाएगा। बैठक में दोनों देशों के संबंधों के नए घटनाक्रमों की समीक्षा हुई। थरूर ने कहा कि पाकिस्तान और चीन पर फिलहाल नई रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं है।
श्रीलंका-बांग्लादेश भारत की पड़ोस नीति की प्राथमिकता: थरूर
Source: Patrika Hindi
Read the live feed on ZapIndies